Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, आरयू में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, आरयू में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन
  • फिल्म मेकिंग, न्यू मीडिया, न्यूज पैकेजिंग की सूक्ष्म जानकारियों से वाकिफ हुए विद्यार्थी 

टीम एबीएन, रांची। मोबाइल डॉक्युमेंट्री मेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक न्यूज पैकेजिंग विषय पर स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला 7 जनवरी को संपन्न हुआ। आरयू मास कॉम सभागार में आयोजित  इस बेहतरीन कार्यशाला में मास कॉम विभाग के अलावा अन्य कॉलेजों के सौ से ज्यादा छात्रा छात्राओं, कई मीडिया हाउस के युवा पत्रकारों एवं आरयू के कई प्राध्यापकों ने भी भाग लिया। सभी  फिल्म मेकिंग, न्यू मीडिया, न्यूज पैकेजिंग से संबंधित सूक्ष्म जानकारियों से रू-ब-रू हुये।  
केइएस श्राफ कॉलेज मुबंई के प्राध्यापाक आशीष रिछार्या इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता और एक्सपर्ट थे। उन्होंने स्लाइड शो दिखा कर, प्रोजेक्टर पर फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रायोगिक तरीकों  तथा छात्रों के सवालों, उत्सुकताओं का जवाब देकर उन्हें फिल्म निर्माण, न्यू मीडिया की आज की आवश्यकताओं और डिजिटल न्यूज पैकेजिंग के गुर सिखाये। आशीष रिछार्या ने कहा कि यहां के युवाओं में सीखने की बहुत ज्यादा ललक  और ऊर्जा है। थोड़े परिश्रम करने पर ये युवा पत्रकारिता, फिल्म निर्माण और डिजिटल मीडिया में  बहुत अच्छा कार्य करेंगे।  

इस विशेष कार्यशाला का आयोजन स्कूल आॅफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा की पहल पर किया गया । जिसका उद्धाटन 6 जनवरी को कुलपति आरयू प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डीएसडबल्यू डॉ जीएस झा, डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल डॉ स्मृति सिंह ने किया था। कार्यशाला में मुबंई से आकर छात्रों को डिजिटल न्यूज पैकेजिंग, फिल्म और डॉक्?युमेंट्री  निर्माण  की बारीकियों की जानकारी देने के लिये  निदेशक  ने आशीष रिछार्या का विशेष आभार जताया। निदेशक डॉ. सिन्हा ने कहा कि विभाग में आगे अतंर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल भी कराये जायेंगे और आज की पत्रकारिता पर सेमिनार भी आयोजित होंगे।   

कार्यशाला में आये  छात्रों को निदेशक डॉ. बी.पी. सिन्हा, उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस कार्यशाला को  सफल बनाने और सुचारू रूप से संपन्न कराने में विभागीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, छात्र यामीन उर्फी, शीतल तिर्की व अन्य का विशेष योगदान रहा। समापन के अवसर पर स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के पीएस तिवारी, सुशील रंजन सहित विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे।  धन्यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने किया। 
 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,532