Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

SSC ने जारी किया 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का Schedule, यहां करें चेक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
SSC ने जारी किया 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का Schedule, यहां करें चेक
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। SSC ने जनवरी, फरवरी 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। SSC ने टियर II और III के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन, 2020 या CHSL एग्जाम 2020, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2020 या CGL एग्जाम 2020 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल : कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2020, टायर II- 9 जनवरी 2022 को परीक्षा का आयोजन होगा। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2020, टायर II- 28 और 29 जनवरी 2022 को परीक्षा का आयोजन होगा। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2020, टायर III- 6 फरवरी 2022 को परीक्षा का आयोजन होगा। सिलेक्शन पोस्ट (फेज- -IX) एग्जामिनेशन 2021- 2 से 10 फरवरी 2022 को परीक्षा का आयोजन होगा। SSC टियर 2 के लिए CHSL परीक्षा 2020 आयोजित करेगा जो वर्णनात्मक प्रकार का होगा। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी और यह 100 अंकों की होगी। इसके अलावा, परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। इसके अलावा, एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2020 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और यह एमसीक्यू आधारित होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,328