Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। ब्रदर्स एकेडमी के छात्र किसलय   और निशांत  ने भौतिकी ओलंपियाड -2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे झारखंड से भौतिकी ओलंपियाड (NSEP) में झारखंड से कुल 6 छात्र  सफल हुए जिन्मे से 2 ब्रदर्स एकेडमी के छात्र किसलय और निशांत हैं।

देश भर के 40,000 से अधिक छात्रों में से लगभग 300  छात्रों को INphO के लिए चयनित कर लिया गया है।  भौतिकी ओलंपियाड परीक्षा का उपयोग OCSC (ओरिएंटेशन कम सिलेक्शन कैंप) के लिए उम्मीदवारों को चुनने और भौतिकी (APhO) के क्षेत्र में एशियाई भौतिकी ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाता है। होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन जनवरी - 2023 के अंतिम सप्ताह में इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (INPhO) परीक्षा आयोजित करेगा। 

किसलय और निशांत ने अपनी सफलता का संपूर्ण श्रेय अपने शिक्षकों के सारगर्भित मार्गदर्शन, अपने माता पिता के अनुशासन और समस्त परिवारजनों के आशीर्वाद व सहयोग को दिया। किसलय और निशांत  के माता पिता ने भी सफलता का श्रेय  ब्रदर्स ऐकेडमी के शिक्षकों को देते हुऐ कहा कि संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण से बच्चे की क्षमता में बहुत इज़ाफ़ा हुआ। 

अपनी सघन मेहनत व शिक्षकों के समुचित मार्गदर्शन के बल पर इनके बेटा ने ये उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर समाज में उन्हें प्रतिष्ठित किया है। संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि किसलय  और निशांत की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है। उक्त जानकारी ब्रदर्स एकेडमी निदेशक पारस कुमार अग्रवाल (98351-02269) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,536