Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

सीबीएसई : 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे पेपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीबीएसई : 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे पेपर
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा समय सारणी जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है और तारीखें तय करने में प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं जैसे अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा गया है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। 

इस तारीख से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षा सीबीएसई ने हाल ही में प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी घोषित की थी। जिसके अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2023 से आयोजित की जायेगी। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अलग अलग विषयों के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया है। स्टूडेंट्स इसकी मदद से समय रहते परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन