Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

22 साल की उम्र में यूपीएससी में छठा रैंक...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
22 साल की उम्र में यूपीएससी में छठा रैंक...
विज्ञापन
  • अंकित ने दारू के साथ पूरे झारखंड का नाम किया रोशन 
  • आइइएस (जिसे यूपीएससी कंडक्ट करती है) में लाया छठी रैंकिंग 
  • प्रारंभिक शिक्षा आईएमएमएस दारू में हुई है 
  • शुरू से ही मेधावी रहा है अंकित, शुरू से ही मिला है डिस्टेंशन मार्क्स 
  • आईआईटी ग्वालियर से की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई 
  • गेट क्वालीफाई कर इन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 28 लाया था 
  • आइआइटी मुंबई से एमटेक फर्स्ट सेमेस्टर क्वालीफाई कर अध्यनरत है 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू पांडे टोला 100 घरों की ब्राह्मणों की बस्ती है। वहीं तुलसी पांडेय के पोत्र और माता सुनीता देवी व प्रदीप पांडेय के पुत्र अंकित ने यूपीएससी की परीक्षा में रैंकिंग 6 लाकर पूरे दारू के साथ साथ झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रदीप पांडेय के  बड़े पुत्र आशुतोष शर्मा भी भुनेश्वर से बीटेक किये हैं और वे अभी माइंड ट्री कंपनी में हेड चीफ डेवलपर के पद पर कार्यरत हैं। अंकित शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है।  

इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि शुरू से ही ठीक रही है। इनके दादा तुलसी पांडेय रिटायर्ड रेंज आफिसर थे। इनके पिता प्रदीप पांडेय आचार्य हैं और ये हाई स्कूल में संस्कृत शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। माता सुनीता देवी भी ग्रेजुएट है। 

अंकित मैट्रिकुलेशन की परीक्षा नेशनल पब्लिक स्कूल हजारीबाग से आईएससी सेंट्रल स्कूल बीएसएफ मेरु से डिस्टिंशन मार्क्स लाकर सफलता हासिल किया है। अंकित का सिलेक्शन एक ही साथ ओएनजीसी, हाल, नाल्को, सीआईओ टेक एचसीएल में सेलेक्ट हुआ परंतु उन्होंने प्राथमिकता आइइएस को दिया। इनकी सफलता पर दारू की जनता काफी उत्साहित है। सभी लोगों ने मंगलकामनाएं दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,210