Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

न्यूटन ट्यूटोरियल्स में छात्रों के साथ भविष्य का संवाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
न्यूटन ट्यूटोरियल्स में छात्रों के साथ भविष्य का संवाद
विज्ञापन

एनके मुरलीधर

टीम एबीएन, रांची। रांची शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ एक संवाद और मोटिवेशनल काउंसलिंग के कार्यक्रम में युवाओं के मन- मस्तिस्क को समझने और जानने  के साथ उनके साथ अपने अनुभव शेयर किया। मेडिकल और इंजीनियरिंग को अपना करियर बनाने को उत्सुक और तैयार छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

रविवार को रांची के हरिओम टॉवर स्थित संस्थान के सभागार में उपस्थित बच्चों में उत्साह भी था और धर्य भी। उनके अभिभावकों के आंखों में भी अपने बच्चों को लेकर एक उम्मीद थी और आशा कि उन्होंने जो सोचा है वैसा ही होगा। इस अवसर पर सफलता की सोच और सफलता के अनुरुप आचरण पर विशेष बल दिया गया। संस्थान के मार्गदर्शक इमरान सर, पंकज सर और प्रणव सर के साथ मैंने भी युवाओं को संबोधित किया। 

उपस्थित युवा रांची शहर के नामी और टॉप स्कूल से आये थे और रविवार के विशेष काउंसिलिंग कार्यक्रम का लाभ उठाना चाहते थे। सफलता सामान्य तौर पर आधार की मजबूती पर निर्भर करती है लेकिन इसके लिये कोई एक बिंदु ही जिम्मेवार हो ऐसा नहीं होता। व्यक्ति, स्थान और क्षमता का सम्मिश्रण ही सफलता का एक प्रमुख तत्व है। इसके साथ ही शिक्षकों का मार्गदर्शन का भी सफलता में एक प्रमुख भूमिका होती है। लेकिन इन सब के साथ अगर हमारी प्रतिबद्धता कमजोर होती है तो ये सभी बिंदुओं पर विचार करने का कोई अर्थ नहीं है।

आज के युग में भविष्य की सोच न हो आप अपने करियर को लेकर संकल्पित नहीं हो सकते हैें। विषयों को जानना और उनके कॉन्सेप्ट को क्लियर करना दो बात है। आज के प्रतियोगिता के युग में विषय का कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए। इससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है। हमें सबसे पहले यह मालूम होना चाहिए कि हम किन चीजों की जानकारी नहीं रखते या कम रखते है। साथ ही हमें उन चीजों को विषयों के चैप्टर को समझने के लिये चिंतन करना चाहिए।

शिक्षकों के साथ सहयोग और उन्हें विश्वास में लेना भी एक युवा के जीवन में सफलता सुनिश्चत करता है। अगर आज के युवा बौद्धिक रुप से मजबूत नहीं होते हैं तो देश मजबूत नहीं होगा। भारतीय युवाओं का विश्व में सम्मान है तो उनके ज्ञान के कारण है। सीखने की आदत का सफलता से बड़ा संबंध है। साथ ही माता-पिता और परिजनों के सहयोग और घर के वातावरण का भी सफलता में भूमिका है जो हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम में मार्गदर्शक प्रणव कुमार ने बताया कि अगर इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में सफल होना है तो नियमित कक्षा में उपस्थित रहते हुए अपने टॉस्क को हर दिन पूरा करें। आप जीवन में बहुत ज्यादा मनमानी नहीं कर सकते क्योंकि आपके एकाग्रता से सीखना और जानने से ही सफलता सुनिश्चित होती है। 
आज वैश्विक होती दुनिया में संभावना भी अधिक से अधिक होती जा रही है लेकिन उन संभावनाओं का लाभ तब मिलेगा जब हम उस स्तर को प्राप्त करेंगे जो उन्हें चाहिए। विषयों की तैयारी में अधिक पढ़ने से बेहतर हैकि चयनित और विस्तृत पढ़ाई की जाये। न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रालि छात्रों के हित में करियर सह मोटिवेशनल काउंसलिंग का आयोजन हर रविवार को करता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,885