टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी लालपुर में 5 दिवसीय डेटा एनालिसिस पर कार्यशाला का अंतिम दिन था। आज 2 सत्र हुए और उसके बाद कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतिभागियों से उनका अनुभव साझा करने को भी कहा गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में मिली ट्रेनिंग की काफी सराहना की एवं भविष्य के लिए ऐसे ही और कार्यशाला आयोजित करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्या, संयोजक डॉ पी एस बिष्णु, उप संयोजक डॉ उमेश प्रसाद , संयोजक सचिव डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक कर पाने के लिए प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंत में डॉ पी एस बिष्णु ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संस्थान की निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्य ने आयोजन समूह एवं प्रतिभागियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रेस के बंधुओं को भी कार्यशाला के नियमित कवरेज के लिए धन्यवाद दिया।