टीम एबीएन, रांची। झारखंड के प्रसिद्ध निजी विश्वविद्यालय में से एक वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कन्फ्रेस का आयोजन का शुभारंभ हुआ। मौके पर विश्वविद्यालय परिसर दिग दिगंतर के विद्वत जनों, शिक्षाविदों, गुणी शोधार्थियों का साक्षी बना। कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में विश्वविद्यालय कुलपति (प्रभार) प्रो डॉ एसपी यादव ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सापेक्ष में बहुआयामी प्रयास के तहत अनुसंधान एवं नवाचार को प्राथमिकता देने की बात रखी।
इस राष्ट्रीय कन्फ्रेस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधी के रूप में आईआईआई टी रांची से प्रो गोपाल पाठक, निदेशक प्रो डॉ विष्णु प्रिये, बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन प्रो अशोक कुमार घोष, डॉ अरुण कुमार जैसे अनुभवी लोगों ने अपने अपनें विचारो को रखा। मौके पर प्रो अशोक कुमार घोष ने पर्यावरण संबंधी विभिन्न समस्याओ एवं समाधानों पर अपना बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर तपन कुमार शांडिल्य कुलपति डॉ एस प एम यू के साथ प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार घोष चेयरमैन बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, प्रोफेसर डॉक्टर अरुण कुमार वर्मा आईसीएफएआई दीमापुर, प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार नायक कुलपति एआई एस ई सी टी हजारीबाग, प्रोफेसर डॉ आर एन एस यादव ग्रुप डायरेक्टर मिलेनियम ग्रुप, प्रोफेसर डॉक्टर एम एस वर्ड एक्स प्रोफेसर रिम्स, डॉ अरुण कुमार एमसीएस पटना, डॉक्टर एमडी अली साइंटिस्ट एम सीएस पटना, प्रोफेसर डॉक्टर गोपाल पाठक कुलपति एस बी यू रांची, प्रोफेसर डॉ विष्णु प्रिया डायरेक्टर आईआईआईटी, डॉ दीपक कुमार डायरेक्टर मुंशी भून सी बायोसाइंस रांची, डॉ अरविंद लाल असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री सीयूजी, डॉक्टर डीएन तिवारी प्रेसिडेंट आरोग्य भारती झारखंड, डॉक्टर मयंक मुरारी ऊषा मार्टिन रांची, प्रोफेसर डॉक्टर घनश्याम दास एसोसिएट डीन एनआई आॅफ एडवांस मैनेजमेंट रांची, प्रोफेसर दिवाकर गोली आरजीयूएचएस कर्नाटक ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया।
रिसर्च इनोवेशन एवं सतत वृद्धि को साकार करते हुए प्रोफेसर एसपी सिंह भूत पूर्व कुलपति ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के तरफ से पीएचडी शोधार्थियों ने अपने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया। शोधार्थियों के तरफ से ओरल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का प्रस्तुति किया गया तथा सर्व प्रेषक वक्ता एवं पोस्टर निमार्ता को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कंफ्रेस के प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कंफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ आशिष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ. दीपक कुमार, प्रबंधन समिती, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा। कंफ्रेस संयोजक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस क्नफ्रेंस के वैसे प्रतिभागी जो अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर रहे है, उनका शोध आलेख आईएसएसएन युक्त जर्नल में प्रकाशित होगा। साथ ही प्रतिभागी को बारकोड युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय के चांसलर बैद्यनाथ यादव, चेयरमैन रामजी यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार, कुलपति प्रोफेसर डॉ.एस पी यादव, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ श्रीरमन दुबे, उप कुलसचिव संजय तिवारी के अलवा सभी संकाय के डीन एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थे।