टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है। साल 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं. साथ ही स्कूलों द्वारा नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्धारित समय तक प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई कक्षा 10, और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कथित तौर पर 34 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा एक ही बार की जायेगी। पिछले साल कोरोना के कारण दो टर्म में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। साथ ही सिलेबस को भी कम कर दिया गया था। वहीं बोर्ड ने सिलेबस को भी पहले जैसा कर दिया है, यानी अब 100 प्रतिशत सिलेबस पर परीक्षा होगी।