एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य शुरू किया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को और ज्यादा आनंदपूर्ण बनाना है। पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को अब शैक्षणिक सत्र 2022 -2023 में भी प्रत्येक विषय में एक कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य लेना पड़ेगा।
इतना ही नहीं, कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों को भी एक कला आधाारित प्रोजेक्ट कार्य (ट्रांस-अनुशासनात्मक परियोजना) बनाना जरुरी हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विद्यार्थियों को किसी एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित विषय पर प्रोजेक्ट बनाना होगा। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से पहले सभी विद्यालयों को यह प्रोजेक्ट कलासेतु पोर्टल के https://cbseit.in/cbse/web/ArtEdu/LandingPage.aspx लिंक पर जाकर जमा करना आवश्यक है।
इस सूचना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट देख सकते हैं। उक्त जानकारी सिटी कोऑर्डिनेटर, रांची एवं प्राचार्य डीपीएस, रांची डॉ राम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।