एबीएन डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश भर के टॉप कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 (NIRF) लिस्ट जारी दी है। शिक्षा मेंत्री ने 6वीं एनआईआरएफ रैंकिंग जारी करते हुए कहा कि, आईआईटी मद्रास ओवरऑल कटेगरी में एक बार फिर देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। यूनिवर्सिटी कटेगरी में आईआईएससी बैंगलोर इस वर्ष भी पहले स्थान पर है और जेएनयू दूसरे स्थान पर है।
मैनेजमेंट कटेगरी आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर और आईआईएम कलकत्ता देश के तीन बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज हैं। वहीं, मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, महिला एलएसआर कॉलेज दूसरे स्थान पर और लोयोला कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2021 की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग को आज, 9 सितंबर 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जा रही है। शिक्षा मंत्री वर्चुअल मोड में एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 जारी कर रहे हैं।