टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद्, झारखंड प्रांत का प्रांत-स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन 20 नवंबर 2022 (दिन- रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, सैटेलाइट कॉलोनी (सेल-टाउनशीप), रांची में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी शशांकानंद जी महाराज, वरिष्ठ संयासी, रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन और विशिष्ट अतिथि सीए विनोद कुमार गाड्यान, सचिव, चिन्मय सेवा ट्रस्ट, रांची एवं भारत विकास परिषद, ग्रामीण विकास के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन जीपी सिंह होंगे।
बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण एवं जलपान : प्रात: 8.45 - 9.45 बजे, कार्यक्रम का शुभारंभ : प्रात: 10 बजे, भोजनावकाश : दोपहर 1.30 से 2 बजे, संध्या अल्पाहार - 4 से 4.30 बजे एवं कार्यक्रम समाप्ति- 4.30 बजे अपराह्न में होगी। उक्त जानकारी परिषद के महासचिव सह प्रांत प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा (07903083577 / 09835376044) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।