एबीएन कैरियर डेस्क। यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी शनिवार को यूजीसी-नेट का रिजल्ट घोषित करेगा। यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। एग्जाम के बाद से ही स्टूडेंट्स के बीच रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब स्टूडेंट्स के पास रिजल्ट चेक करने का मौका होगा। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, यूजीसी-नेट रिजल्ट का ऐलान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 नवंबर को किया जायेगा। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर चेक किया जा सकेगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा के लिए आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। अब कल यानी शुक्रवार को इसका रिजल्ट आयेगा। आपको बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 का एग्जाम 4 चरणों में हुआ था। एग्जाम का आयोजन जुलाई से अक्टूबर के बीच करवाये गये थे। फेज 1 एग्जाम का आयोजन 9 से 12 जुलाई 2022 के बीच हुए। फेज 2 एग्जाम 20 से 22 सितंबर के बीच करवाये गये। वहीं, यूजीसी नेट 2022 एग्जाम के फेज 4 परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करवाये गये। अगर बात करें फेज 4 एग्जाम की तो उसका आयोजन 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर को हुए।