Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

टेलीकॉम सेक्टर और 5जी में बढ़ी 33.7% नौकरियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टेलीकॉम सेक्टर और 5जी में बढ़ी 33.7% नौकरियां
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। टेलीकॉम सेक्टर के मोर्चे से भारत के लिए अच्छी खबर है। देश में पूरी तरह से 5जी सेवाओं के रोलआउट होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच पिछले एक साल में भारत में 5जी और टेलीकॉम सेक्टर में नौकरियों में 33.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखेने को मिली है। ग्लोबल नौकरी वेबसाइट इन्डीड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इन्डीड की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडस्ट्री तेजी से 5जी अपनाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट इन्डीड के प्लेटफार्म पर सितंबर, 2021 से सितंबर, 2022 के दौरान नियुक्ति संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 5जी और टेलीकॉम सेक्टर में नौकरियों में 33.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। इन्डीड इंडिया के करियर विशेषज्ञ सौमित्र चंद कहना है कि भारत में 5जी का लंबे समय से इंतजार किया गया है। इसलिए कंपनियों ने 5जी तकनीक और सेवाओं को विकसित करने के लिए पहले से ही पेशेवरों को काम पर रखना शुरू कर दिया था। उद्योग तेजी से 5जी अपनायेंगे और हम अगले कुछ तिमाहियों में इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि देखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक महीने में ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों में 13.91 प्रतिशत और संचालन सहयोगियों में 8.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,434