करियर
5 से 9 अक्टूबर तक मुम्बई में होगी RAWA की पंचदिवसीय कार्यशाला
ABN Bureau
•
07 Oct, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आनंद मार्ग की इकाई (रावा) रिनासा आर्टिस्ट राइटर एसोसिएशन रांची के तत्वावधान में नृत्य, गायन, नृत्य योग आधारित वर्कशॉप ERAWS school से डॉक्टर दीपक थोंबरे, बीआईटी MESRA एचओडी मृणाल पाठक के तत्वावधान में यह कार्यक्रम जारी है, जिसमें पलामू, मेदिनीनगर, रांची, बनारस, पटना, हजारीबाग, कोलकाता, बेंगलुर, जयपुर और दिल्ली से आये चयनित प्रतिभागी का विधिवत वर्कशॉप जारी है। चयनित प्रतिभागी दिल्ली वर्कशॉप के लिए चुने जायेंगे। इसके बाद आनंदनगर, पुरुलिया बंगाल में होने वाले फाइनल शो में विनर रावा आईकॉन इंटरनेशनल 2022 का चुनाव किया जायेगा। यह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यशाला है। वर्कशॉप की व्यवस्था निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
RAWA का उद्देश्य कला और कलाकार की रक्षा, संवर्धन एवं मौके प्राप्त कराने के साथ साथ, कला के विकृत स्वरूप को ठीक करना है।
आज कला में अश्लीलता अभद्रता का प्रयोग अत्यधिक किया जा रहा है, इसको ठीक करने के लिए एवं अच्छे संस्कृति का परिचय समाज को देने के लिए और एक स्वस्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए साथ ही साथ सभ्य संस्कृति का पुनर्जागरण करने हेतु रावा मंच निरंतर अथक प्रयासरत है। जो कला धीरे-धीरे विलुप्ति के कगार पर है उसको पुनर्जीवित करना भी इसका एक विशेष कार्य है। यह विश्व के 160 देशों ने कार्यशील है। इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए को-ऑर्डिनेटर चंदन देव, प्रखर देव, शिवानी अमित करमाकर, राकेश नायक ने कोरियोग्राफी और थिएटर, मुकेश नायक, सचिन नायक जी ने कोरियोग्राफी, अनामिका, अंतरा, अनुकृति जी, गुड्डी उरांव और सोनी ने क्लासिकल डांस को को-आर्डिनेट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुराज तिवारी रहे। मौके पर हमारे आदरणीय आचार्य प्रणवेशानन्द अवधूत-आनंद मार्ग प्रचारक संघ के दिल्ली सेक्टर के पीआरएस, आचार्य अभिष्ठानंद अवधूत, आचार्य दिलीप सिंह सागर, भुक्ति प्रधान जी मौजूद रहे। कार्यक्रम ERAWS स्कूल, आनंद मार्ग स्कूल, राजाधिराज योग पीठ, नटराज कला अकादमी में जारी है। उक्त जानकारी RAWA वर्कशॉप के मीडिया प्रभारी चंदन देव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन