Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक : भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत 9 पर प्राथमिकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक :  भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत 9 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर/रांची। झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा चूक के मामले में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर कुंडा पुलिस थाने में यह FIR दर्ज की गई है। FIR के मुताबिक, 31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोग चार्टर्ड विमान से देवघर आए थे। वहीं वापसी के दौरान वे जबरन ATC रूम में घुस गए। FIR में उनपर आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट के एटीसी में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लीयरेंस लेकर प्रवेश किया। बता देंकि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है। शिकायत के मुताबिक, नाइट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,902