Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छह वर्षीय विवान ने सीएम को सौंपी सोहराय पेंटिंग

छह वर्षीय विवान ने सीएम को सौंपी सोहराय पेंटिंग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज डोरंडा रांची के रहने वाले 6 वर्षीय बालक विवान शौर्य ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को विवान शौर्य ने खुद से बनाई हुई सोहराय पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने विवान शौर्य को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि विवान शौर्य जेवीएम श्यामली में कक्षा एक के छात्र हैं। इन्होंने विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर राज्यवासियों को गौरवान्वित किया था। आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में 53 देशों के 1400 बच्चे प्रतिभागी बने थे। मौके पर विवान शौर्य के पिता श्री धनंजय कुमार, माता श्रीमती रजनी कुमारी एवं दादी श्रीमती सुमित्रा देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,514