Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : बुजुर्ग महिला से छिनतई, गले से सोने की चेन छिनकर बाइक सवार अपराधी फरार

रांची : बुजुर्ग महिला से छिनतई, गले से सोने की चेन छिनकर बाइक सवार अपराधी फरार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बॉस्को नगर में बाइक सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला अनिमा चक्रवर्ती से सोने की चेन छिनकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं। छिनतई की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लूट की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार छिनतई से पहले दो अपराधी सड़क पर बाइक खड़ी कर रेकी कर रहा था। एक अपराधी जहां मास्क लगाए हुए था तो दूसरा अपराधी हेलमेट से अपने चेहरे को छिपाए हुए था। इसी दरम्यान जब बुजुर्ग महिला अनिमा चक्रवर्ती उनके पास आयी तो अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला के पुत्र असित चक्रवर्ती ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। असित ने पुलिस को घटना का फुटेज के अलावा यह भी जानकारी दी कि अपराधियों ने जिस बाइक से घटना को अंजाम दिया है वह राहुल उरांव नामक व्यक्ति का है। राहुल उरांव लोहरदगा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,541