Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज : पीएचईडी विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग

साहिबगंज : पीएचईडी विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग
विज्ञापन
टीम एबीएन, साहिबगंज/रांची। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के गोदाम में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। गोदाम में आग लगने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटों को फैलते देख स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीएचईडी के विभागीय कार्यलय के बगल में गोदाम है। इस गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर और विभागीय फाइल रखा हुआ था, जो जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने की वजह पता नहीं चल पाया है। पीएचईडी के पदाधिकारी गोविंद कच्छप ने बताया कि आग कैसे लगी है यह अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर रखा हुआ था, जो आग लगने से बर्बाद हो गया है। वहीं, कुछ विभागीय फाइल थी, जो जल गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.