Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

सीएम हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। कथित टेंडर घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में पंकज मिश्रा के करीब 18 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही ईडी ने रेड करनी शुरू कर दी है। झारखंड टेंडर घोटाला से जुड़े मामले पर यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह 5 बजे से ही पंकज मिश्रा के अलग-अलग ठिकानों छापेमारी कर रही है। पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी का छापा पड़ा है। इसके अलावा बरहरवा में भी कृष्णा साह समेत तीन पत्थर व्यवसायियों के यहां भी ईडी ने रेड मारी है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड टेंडर घोटाला मामले में राज्य के साहेबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में ईडी के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की भी मदद ली जा रही है। ईडी की टीम पंकज मिश्रा के अलग-अलग ठिकानों से तमाम दस्तावेजों और जानकारी को जुटाने में लगी। झारखंड टेंडर स्कैम मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,955