देश
इंद्रा कुमारी ने द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं
ABN Bureau
•
23 Jun, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व और राज्य की पहली महिला राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एनडीए समर्थित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने पर दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंद्रा कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक महिला ही महिलाओं की समस्याएं समझ सकती है। साथ ही समाज के पिछड़े और जरूरतमंद आदिवासी परिवार का भला भी उसी समाज के नेतृत्व से संभव हो सकता है। उन्होंने विपक्ष से अपील भी की है कि इनकी विरुद्ध घोषित अपने प्रत्याशियों को वापस लेकर एक नारी का सम्मान करें। साथ ही उन्होंने श्रीमती मुर्मू को जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन