Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

कोयला घोटाला : 445 करोड़ की जमीन ईडी ने किया जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोयला घोटाला : 445 करोड़ की जमीन ईडी ने किया जब्त
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में एजेंसी ने 445 करोड़ रुपए कीमत की 354 एकड़ से ज्यादा जमीन जब्त की है। उक्त कार्रवाई रामस्वरूप लौह उद्योग लिमिटेड के खिलाफ की गई है जिसे पश्चिम बंगाल में कोयला खनन के लिए ब्लॉक आवंटित किया गया था। एक बयान में एजेंसी ने कहा कि अस्थायी रूप से जब्त 354.25 एकड़ जमीन की कागजी कीमत 5.29 करोड़ रुपये थी, जिसकी वर्तमान में बाजार में कीमत 445.59 करोड़ रुपए हो गई है। रामस्वरूप लौह उद्योग लिमिटेड को पश्चिम बंगाल में पांच अन्य आवंटियों सहित उत्तरी और दक्षिणी कोयला ब्लॉक में मोइरा मधुजोर आवंटित किया गया था।
विज्ञापन