टीम एबीएन, रांची। बहुचर्चित चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को करार किया है। फैसला आने के कुछ ही घंटे में यह डिसीजन कोर्ट ने सुनाया है। आज सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनायी। सुबह दस बजे से कोर्ट में अभियुक्तों की पेशी शुरू हो गयी थी। दोपहर तक सभी अभियुक्तों को फैसला सुना दिया जाएगा। 11.50 बजे लालू यादव दोषी करार। 10.30 बजे चारा घोटाला मामले में न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सीबीआई कोर्ट में फैसले पर सुनवाई शुरू। सभी अभियुक्तों की हो रही है हाजिरी। 11.16 बजे लालू यादव पहुंचे कोर्ट। 10:58 बजे सीबीआई की विशेष कोर्ट के जज एसके शशि 11:30 बजे कोर्ट रूम में पहुंचेंगे। 10:58 बजे स्टेट गेस्ट हाउस कोर्ट कैंपस के लिए रवाना हुए लालू यादव। 10:18 बजे आरोपी आर के राणा पहुंचे सीबीआई कोर्ट। 10:16 बजे लालू के वकील प्रभात कुमार पहुंचे कोर्ट। चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में आज आना है फैसला। राजद सुप्रीमो लालू यादव ठीक 11:00 बजे स्टेट गेस्ट हाउस से व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर होने के लिए निकलेंगे। लालू यादव के साथ राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, जयप्रकाश यादव और भोला यादव भी कोर्ट पहुंचेंगे। मीसा भारती के कोर्ट परिसर जाने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार।