Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

झारखंड : एसीएफ और एफआरओ भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : एसीएफ और एफआरओ भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और वन क्षेत्र पदाधिकारी (एफआरओ) भर्ती परीक्षा रद्द करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार को जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में इन याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी है, जिसके तहत एसीएफ और एफआरओ की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 18 अगस्त को कथित अनियमितताओं और सीआईडी जांच में सामने आए तथ्यों का हवाला देते हुए कई परीक्षाओं व भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द करने का फैसला लिया था, जिसमें जेपीएससी की ये भर्तियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन