Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 353
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

धनबाद : 3 पेट्रोल पंपों पर निगम ने लगाया 50-50 हजार का जुर्माना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : 3 पेट्रोल पंपों पर निगम ने लगाया 50-50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

अब पूरे शहर में होगी जांच 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद नगर निगम ने नियमों की अनदेखी करने वाले पेट्रोल पंपों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मटकुरिया, सिटी सेंटर और कतरास के तीन पेट्रोल पंपों पर निगम ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 

जांच में कहीं शौचालय में गंदगी मिली, तो कहीं शौचालय पर ताला लटका मिला। इसके अलावा बिना अनुमति विज्ञापन लगाने, ट्रेड लाइसेंस नहीं होने और यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी सामने आयीं। नगर आयुक्त आशीष गंगवार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद अब निगम पूरे शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच करेगा।

विज्ञापन