Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

राज्य के सभी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में हो : के रवि कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य के सभी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में हो : के रवि कुमार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सीईओ के. रवि कुमार ने अहम निर्देश दिये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रमंडलों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के समन्वयकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में विद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवा एवं अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गयी 

5,535 ईएलसी गठित करने के लक्ष्य के विरुद्ध  4,461 ईएलसी गठित एवं एक्टिव 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 5,535 ईएलसी गठित करने के लक्ष्य के विरुद्ध  4,461 ईएलसी गठित एवं एक्टिव हैं, इनके कॉर्डिनेटर एवं जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सभी जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहन है। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जो संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र का सामान्य निवासी है, उसका नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक पंजीकरण से वंचित न रहे। इसके लिए ईएलसी के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और उनके परिवारों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध करायी जाये। 

युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित हों 

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए तथा एसआईआर अवधि के दौरान कम-से-कम प्रत्येक ईएलसी स्तर पर एक विशेष जागरूकता गतिविधि अवश्य संचालित की जाये। इन गतिविधियों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाये, ताकि अधिकाधिक लोगों तक मतदाता जागरूकता संबंधी संदेश पहुंच सकें और युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित हों। 

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर 

के रवि कुमार ने ईसीआईएनईटी ऐप के माध्यम से पात्र युवा भारतीय नागरिकों को फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईएलसी के पदाधिकारी एवं समन्वयक नागरिकों को आॅनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझायें तथा फॉर्म भरने में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करायें। साथ ही, एसआईआर एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित सही प्रक्रिया और पात्रता संबंधी प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचायी जाये, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न न हो। 

प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित 

उन्होंने मिस-इनफॉर्मेशन एवं फेक न्यूज के विरुद्ध तथ्यपरक जानकारी के प्रसार तथा मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा करने की आवश्यकता भी बतायी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है और किसी भी अपात्र अथवा विदेशी व्यक्ति का नाम इसमें शामिल नहीं किया जायेगा। 

बेहतर कार्य करने वाले ईएलसी होंगे सम्मानित  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों में जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता हेतु बेहतर कार्य करने वाले को जिला स्तरीय कार्यक्रम में एवं राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले ईएलसी को राज्य स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा वहीं राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले एछउ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्य से नॉमिनेशन के रूप में भेजा जायेगा।  

बैठक में इन अधिकारियों की रही उपस्थिति 

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न प्रमंडलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, सहायक जिला परियोजना पदाधिकारी, एछउ को-आॅर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क मैनेजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

विज्ञापन