Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

धनबाद : दुर्गा पूजा में 17 से 21 अक्टूबर तक इन रास्तों पर रहेगी रोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : दुर्गा पूजा में 17 से 21 अक्टूबर तक इन रास्तों पर रहेगी रोक
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक का बड़ा बदलाव! निकलने से पहले जान लें 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में दुर्गा पूजा के दौरान इस बार ट्रैफिक व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किये गये हैं। 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक शहर के प्रमुख रास्तों पर वाहनों के परिचालन, नो एंट्री और वन-वे को लेकर विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। 

सबसे जरूरी बात! दोपहर 3 बजे से सुबह 5 बजे तक आॅटो, ई-रिक्शा और छोटे सवारी वाहनों के परिचालन पर कई मार्गों में पाबंदियां रहेंगी। वहीं, यात्री बसों के लिए दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक शहरी क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बसों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से चलना होगा। 

इन रास्तों पर खास ध्यान दें    

  • सरायढेला थाना मोड़ से स्टील गेट की ओर नो एंट्री। 
  • कोलाकुसमा से स्टील गेट की ओर नो एंट्री। 
  • बरमसिया पुल से मनईटांड़ और झारखंड मैदान की ओर नो एंट्री। 
  • विनोद बिहारी चौक से बेकार बांध चौक/पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर जाना प्रतिबंधित। 
  • बेकार बांध (चंद्रशेखर आजाद चौक) से पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर जाना प्रतिबंधित। 
  • धनसार चौक से बैंक मोड़ की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। 
  • कला संगम से मनईटांड़ और गोल बिल्डिंग की ओर नो एंट्री। 
  • टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ से हावड़ा मोटर्स और हाजरा अस्पताल की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध; यहां से वाहन बैंक मोड़ की ओर जा सकेंगे। 
  • तेतुलतल्ला, मनईटांड़ और पुराना बाजार पूजा पंडालों की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 

आटो और ई-रिक्शा के लिए रूट: 

  • राजगंज और बरवाअड्डा की ओर से मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन और श्रमिक चौक होकर वापसी। 
  • निरसा, गोविंदपुर और बलियापुर की ओर से: गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन और श्रमिक चौक होकर वापसी। 
  • कतरास, पुटकी और केंदुआडीह की ओर से: मटकुरिया चेकपोस्ट तक आने की अनुमति, फिर उसी मार्ग से वापसी। 
  • सिंदरी और झरिया की ओर से: धनसार चौक तक आने की अनुमति; धनसार चौक से बैंक मोड़ की ओर जाना प्रतिबंधित। 
  • भूली और विनोद बिहारी चौक की ओर से: बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन और श्रमिक चौक होकर वापसी। 
  • धनबाद से भूली जाने वाले वाहन: श्रमिक चौक से ओवरब्रिज के नीचे, वासेपुर होकर भूली जाएंगे। 

शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे प्रतिबंध रहेगा। दुकानों में माल उतारने का समय सुबह 5 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।बाहर से धनबाद आने वालों के लिए भी जरूरी सूचना! रांची, बोकारो, जमशेदपुर और पुरुलिया की ओर से आने वाली यात्री बसों के लिए अलग-अलग रूट तय किये गये हैं। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले अपना रास्ता जरूर जांच लें।

दुर्गा पूजा में मां के दर्शन के लिए निकल रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के बताये रास्तों से ही जायें। इस खबर को धनबाद में रहने वाले अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें, ताकि कोई भी गलत रास्ते पर फंसकर परेशान न हो!

विज्ञापन