- अवैध पशु तस्करी के खिलाफ सतगावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- 5 पशुओं के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सतगावां। पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से दो बच्चों सहित कुल पांच पशुओं को मुक्त कराते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या JH 11Y 8956 के जरिए गिरिडीह से नवादा बिहार की ओर अवैध रूप से पशुओं को ले जाया जा रहा था। गश्त के दौरान एसआई विशाल सिंह ने संदेह के आधार पर वाहन को रुकवाकर जांच की। जांच में वाहन पर तीन बड़े दुधारू पशु और दो छोटे बच्चे लदे पाए गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन और मवेशियों को जब्त कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास राम पिता स्वर्गीय जागेश्वर राम ग्राम चादरगर, थाना राजधनवार, फूलचंद यादव पिता स्वर्गीय शुकर यादव थाना राजधनवार, जागेश्वर यादव पिता खिरो यादव ग्राम सलैया, थाना हिरोडीह जिला गिरिडीह के रूप में हुई है।
सतगावां थाना में मामले को लेकर कांड संख्या 78/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं जब्त किए गए सभी पांचों पशुओं को फिलहाल थाने में ही सुरक्षित देखरेख में रखा गया है।