Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

ट्राई की सख्ती के बाद बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज लाने की तैयारी में जियो, एयरटेल और वीआई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ट्राई की सख्ती के बाद बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज लाने की तैयारी में जियो, एयरटेल और वीआई
विज्ञापन

ट्राई की सख्ती! जियो, एयरटेल और वीआई लायेंगे बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज 

एबीएन नॉलेज डेस्क। मोबाइल रिचार्ज को लेकर टेलिकॉम यूजर्स के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। ट्राई ने जियो, एयरटेल और वीआई रिचार्ज प्लान को लेकर नए नियम जारी किये हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर टेलिकॉम यूजर्स के लिए एक अहम बदलाव करते हुए वॉइस और एसएमएस  ओनली रिचार्ज प्लान को लेकर नये नियम जारी किया है। 

वैसे ग्राहक जो मुख्य रूप से फोन का इस्तेमाल कॉलिंग और रटर के लिए करते हैं और जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, उन्हें इस नये नियम का फायदा मिलेगा। टई द्वारा जारी इन नये नियम के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग वेलिडिटी वाले ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें केवल वॉइस और एसएमएस की सुविधा होगी। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। 

क्या रिचार्ज सस्ता हो जायेगा? 

अगर बात करें रिचार्ज सस्ता होगा या नहीं तो इसका जवाब है, हां कुछ ग्राहकों के लिए सस्ता हो सकता है। मगर सभी लोगों के लिए नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, ट्राई ने सभी मोबाइल रिचार्ज की कीमत को कम करने का आदेश नहीं दिया है। जो लोग पहले से डेटा वाला प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और जिन लोगों को डेटा चाहिए। 

उन लोगों के लिए इस नियम के तहत रिचार्ज सस्ता होने की गारंटी नहीं है। इस नए नियम का फायदा सिर्फ उन्हीं लोग को होगा जिन लोगों को डेटा नहीं चाहिए। ऐसे ग्राहक डेटा के साथ आने वाले प्लान के जगह पर सिर्फ कॉल और एसमएस वाला विकल्प चुन सकते हैं। 

28 दिन की वैलिडिटी का क्या होगा ? 

नये नियम में 30 दिन या उससे कम अवधि वाले  वॉइस-एसएमएस ओनली विकल्प उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा कम से कम एक एसटीवी भी होना चाहिए। जिसे हर महीने उसी तारीख को दोबारा रिन्यू किया जा सके। यानी जिन ग्राहकों को सिर्फ कॉल और एसमएस की जरूरत है, उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक छोटी अवधि का विकल्फ मिलेगा। 

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ट्राई ने जियो, एयरटेल और वीआई के सभी मौजूदा 28-दिन वाले प्लान को सीधे 30 दिन का करने का आदेश दिया है। नियम का मुख्य फोकस बिना डेटा वाले वॉइस और एसएमएस प्लान को अलग-अलग वैलिडिटी में उपलब्ध कराने पर है। ट्राई खुद मोबाइल टैरिफ की कीमत तय नहीं करता, कंपनियां बाजार और अन्य व्यावसायिक परिस्थितयों के आधार पर अपने टैरिफ तय करती है। 

84 दिन और 365 दिन वाला प्लान भी खत्म नहीं होगा 

ट्राई ने कम से कम एक लंबी वैलिडिटी वाला जियो, एयरटेल और वीआई भी रखने को कहा है। यानी जिन लोगों को तीन महीने, छह महीने या साल भर के लिए सिर्फ कॉल और एसएमएस चाहिए, उनके लिए भी विकल्प बना रहेगा। ट्राई के मौजूदा एफएक्यू के मुताबिक वॉइस और एसएमएस ओनली में डेटा नहीं होता और ऐसे प्लान की वैलिडिटी 365 दिन तक हो सकती है।  

किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा 

इस बदलाव का फायदा खासतौर पर कम डेटा इस्तेमाल करने वाले, फीचर फोन यूजर्स, बुजुर्गों और ऐसे ग्राहकों को मिल सकता है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है। उन्हें ऐसे प्लान के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा जिसमें डेटा शामिल हो, जबकि उनका इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और एसमएस तक सीमित है। ट्राई ने भी छोटे और किफायती विकल्पों की जरूरत को इस बदलाव की प्रमुख वजहों में बताया है।

विज्ञापन