जेएसएसएससी-सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा
किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
टीम एबीएन, रांची। जेएसएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। दोनों ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है। जांच एजेंसी सीआईडी दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी हैं।
18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था। अभय तिवारी गोड्डा जिला में खाद आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था। वह परीक्षा का संचालन कर चुकी टीडीपीएल एजेंसी का मार्केटिंग मैनेजर भी था। टीडीपीएल में रहते हुए अभय तिवारी जेपीएससी और जेएसएससी की कई परीक्षा पास कर चुका था।
अभय तिवारी ने अपनी पत्नी और भाई समेत परिजनों को भी फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति करायी थी। मामले में कई सफल अभ्यर्थियों के साथ कई कोचिंग संचालकों की भी गिरफ्तारी हुई है। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।