Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

कोलकाता से धनबाद पहुंचा बंटी खान, कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोलकाता से धनबाद पहुंचा बंटी खान, कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस!
विज्ञापन
  • कोलकाता से धनबाद पहुंचा बंटी खान, कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस!
  • सड़क पर निकला कड़ा पुलिस पहरा, बंटी खान को देखने उमड़ी भीड़

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद बंटी खान को धनबाद लाया गया। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पैदल लेकर निकली। पुलिस सुरक्षा के बीच बंटी खान को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

दुबई भागने की थी तैयारी?

पुलिस के अनुसार, बंटी खान कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश निकलकर दुबई जाने की तैयारी में था। कोलकाता में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक वैध पासपोर्ट और कथित फर्जी पासपोर्ट समेत वीजा संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं।

पासपोर्ट-वीजा का खेल किसका?

बरामद दस्तावेजों ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। कथित फर्जी पासपोर्ट और वीजा किसने तैयार कराया? विदेश भेजने की व्यवस्था में कौन-कौन लोग शामिल थे? क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क था? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है।

प्रिंस खान कनेक्शन भी जांच के घेरे में

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बंटी खान की कथित विदेश जाने की योजना का उसके भाई प्रिंस खान से कोई संबंध था या नहीं। फिलहाल इस कनेक्शन की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई केस

पुलिस के मुताबिक बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अब रिमांड में पूछताछ के दौरान उसके आपराधिक नेटवर्क और कथित विदेश जाने की पूरी तैयारी से जुड़े कई राज सामने आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन