Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

ईश्वर से लोगों की तुलना करने पर पूर्व मंत्री जयराम रमेश के खिलाफ शिकायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ईश्वर से लोगों की तुलना करने पर पूर्व मंत्री जयराम रमेश के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, ब्रह्मा-विष्णु-महेश की गांधी-नेहरू-जिन्ना से तुलना की, 18 सितंबर को होगी सुनवाई 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (संभल)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की चंदौसी कोर्ट में हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के खिलाफ एक परिवाद (शिकायत) दायर किया है। मामले में अब 18 सितंबर को सुनवाई होनी है। 

वाद दायर करने वाले सिमरन गुप्ता ने बताया कि मामला यह है कि जयराम रमेश ने भोपाल में कांग्रेस जनसभा में हमारे जो सृष्टि के रचयिता हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश—उनकी तुलना आज के संभावित महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू व जिन्ना से की थी, यह सनातन का अपमान है। ऐसे में स्पष्ट बात कहता हूं, कांग्रेस का नेता हो या कोई, जो मेरे सनातन के खिलाफ बोलेगा, उसे उसी भाषा में जवाब दूंगा। 

उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई 18 सितंबर को एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। सिमरन गुप्ता के अधिवक्ता प्रसून कुमार ने बताया कि जयराम रमेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनके खिलाफ एक वाद दायर किया है, जिन्होंने ब्रह्मा, विष्णु, महेश—जो हमारे इष्ट देव हैं—उनकी तुलना महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना से करके सनातनियों का अपमान किया। 

उन्होंने आगे कहा कि सृष्टि निर्माताओं की तुलना कांग्रेस नेता ने देश के बंटवारे में भागीदार रहे नेताओं से करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी। इसलिए कांग्रेस नेता के विरुद्ध हमने परिवाद दायर किया है।

विज्ञापन