Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

धनबाद : बरोरा गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बरोरा गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

विगत जुलाई माह में बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा में हुई फायरिंग और मारपीट करने से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी पप्पू चौहान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा, कतरास (धनबाद)।  बरोरा गोलीकांड में घटना के बाद अपरमंदरा निवासी ललीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले के अन्य आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पप्पू चौहान फरार चल रहा था। 

बरोरा थाना परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम ने बताया कि विगत 26 जुलाई को अपरमंदरा में बिजली तार जोड़ने को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के लोगों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। 

एसएसपी के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस कांड के मुख्य आरोपी पप्पु चौहान को गिरफ्त में ले लिया गया। पप्पू का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन