Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

रांची : सीआईडी और रांची पुलिस जेपीएससी कार्यालय में खंगाल रहे दस्तावेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सीआईडी और रांची पुलिस जेपीएससी कार्यालय में खंगाल रहे दस्तावेज
विज्ञापन
  • रांची : सीआईडी और रांची पुलिस जेपीएससी कार्यालय में खंगाल रहे दस्तावेज
  • जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की छापेमारी, दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के कार्यालय में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूरे जेपीएससी कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये। 

मौके पर सिटी एसपी के नेतृत्व में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जेपीएससी कार्यालय में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर जांच टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे हैं। विशेष रूप से कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किये जाने को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी और विरोध देखने को मिला था। इस पूरे मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गयी है।

विज्ञापन