Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किये 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट्स

गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किये 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन- गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किये 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट, जानिये वजह... 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाली साइबर विंग आई4सी ने देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़े आपरेशन को अंजाम दिया है। साल 2025 से अब तक चली इस सघन कार्रवाई में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, सिम कार्ड और मोबाइल डिवाइसेस को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। 

व्हाट्सएप और स्काइप पर बड़ी कार्रवाई 

साइबर ठग अक्सर व्हाट्सएप और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आई4सी ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए 83,867 व्हाट्सएप अकाउंट और 3,962 स्काइप आईडी को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही, ठगी के उद्देश्य से तैयार किए गए 827 मोबाइल ऐप्स को भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

सिम कार्ड और कटएक नंबरों पर शिकंजा 

दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर गृह मंत्रालय ने 8.45 लाख संदिग्ध सिम कार्ड को बंद कर दिया है। तकनीकी स्तर पर अपराधियों को रोकने के लिए 2.39 लाख मोबाइल कटएक नंबरों को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है, जिसका अर्थ है कि अब उन मोबाइल हैंडसेट्स का उपयोग किसी भी नेटवर्क पर नहीं किया जा सकेगा। 

सहयोग पोर्टल से हटा संदिग्ध कंटेंट 

डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सहयोग पोर्टल की मदद से इंटरनेट पर मौजूद 1,11,185 संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाया गया है। मंत्रालय अब उन गिरोहों की पहचान करने में जुटा है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड और अकाउंट्स आपरेट कर रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई से साइबर अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए मंत्रालय लगातार अपनी निगरानी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,427