Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

अनिल शर्मा की रिहाई पर हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

अनिल शर्मा की रिहाई पर हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन
  • चर्चित भोभा सिंह हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहा अपराधी अनिल शर्मा की रिहाई पर सरकार से जवाब तलब

टीम एबीएन, रांची। रांची के चर्चित भोमा सिंह हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा की रिहाई के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। शुक्रवार को अनिल शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। 

कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि 29 वर्ष से जेल में रहने के बावजूद अब तक अनिल शर्मा को रिहा क्यों नहीं किया गया। अनिल शर्मा की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि वह उम्रकैद की सजा के तहत 14 वर्ष से अधिक की अवधि पूरी कर चुका है और अब तक 29 साल से जेल में बंद है। ऐसे में नियमों के अनुसार उसे रिहा किया जाना चाहिए। 

बता दें कि 22 जनवरी 1999 को रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद रहते हुए अनिल शर्मा ने बबलू श्रीवास्तव, निरंजन कुमार सिंह, सुशील श्रीवास्तव और मधु मियां के साथ मिलकर कुख्यात भोमा सिंह की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भोमा सिंह के चचेरे भाई के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। ट्रायल के बाद कोर्ट ने अनिल शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,694