Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

धनबाद : फर्जी सीबीआई अधिकारी को ले गयी बंगाल पुलिस

धनबाद : फर्जी सीबीआई अधिकारी को ले गयी बंगाल पुलिस
विज्ञापन

धनबाद का युवक सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से ठगी करते पकड़ा, बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी स्टेशन रोड निवासी सरवर हुसैन को पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक महिला से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरवर हुसैन अपने साथियों के साथ खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर चौबीस परगना जिले के बारासात थाना क्षेत्र स्थित एक महिला के घर पहुंचा। 

उस समय महिला घर में अकेली थी। ठगों ने तलाशी लेने का नाटक किया और उसके कीमती आभूषण लेकर फरार हो गये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें से एक स्थानीय युवक पकड़ा गया। पूछताछ में उसने सरवर हुसैन का नाम बताया। इसके बाद मंगलवार की शाम पश्चिम बंगाल पुलिस चिरकुंडा थाना पहुंची और कुमारधुबी स्टेशन रोड के पास से सरवर हुसैन को हिरासत में ले लिया। 

कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल ले जाया गया। यह मामला दशार्ता है कि ठग अब लोगों को गुमराह करने के लिए नकली अधिकारी बनकर भी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,161