Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

अब एटीएम से जल्द निकाल सकेंगे ईपीएफओ के पैसे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब एटीएम से जल्द निकाल सकेंगे ईपीएफओ के पैसे
विज्ञापन

ईपीएफओ का बड़ा ऐलान... जल्द मिलेगा एटीएम से सीधा पीएफ के पैसे निकालने का विकल्प 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही अपने ग्राहकों को एटीएम के जरिए सीधे पीएफ से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को घोषणा की कि ईपीएफओ का नया ईपीएफओ 3.0 वर्जन लॉन्च होने के बाद पीएफ निकासी बैंकिंग लेनदेन की तरह आसान हो जाएगी। 

ईपीएफओ 3.0 से क्या होगा बदलाव 

अब पीएफ निकालने के लिए नियोक्ता या ईपीएफओ दफ्तरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। 
एटीएम से सीधे पीएफ बैलेंस निकालने की सुविधा मिलेगी। 
निकासी प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और सरल हो जायेगी। 

जल्द होगी सुविधा लागू 

तेलंगाना में ईपीएफओ के नये क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर मंत्री मंडाविया ने कहा कि यह आपका पैसा है और आप जब चाहें इसे एटीएम से निकाल सकेंगे। यह कदम लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी सहूलियत लेकर आयेगा। 

एटीएम से पीएफ निकासी का प्रोसेस जानें 

ईपीएफाअ‍े जल्द ही पीएफ निकासी को बैंक खाते से पैसे निकालने जितना आसान बना रहा है। नये ईपीएफओ 3.0 वर्जन के तहत, कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) खाताधारकों को लंबी क्लेम फाइलिंग प्रक्रियाओं से छुटकारा मिलेगा और वे सीधे एटीएम से निकासी कर सकेंगे। 

कैसे काम करेगा यह सिस्टम

  • आईटी सिस्टम अपग्रेड : ईपीएफओ अपने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर रहा है ताकि पीएफ निकासी प्रक्रिया को तेजी और सहज बनाया जा सके। अब फंड ट्रांसफर या क्लेम अप्रूवल में देरी नहीं होगी। 
  • डायरेक्ट एक्सेस : ईपीएफओ खातों को एटीएम-संगत प्रणाली से जोड़ा जायेगा, जिससे सब्सक्राइबर्स अपने यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) या लिंक किये गये बैंक खातों के जरिए सीधे फंड निकाल सकेंगे। 
  • सिक्योरिटी और आथेंटिकेशन : निकासी प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए मल्टी-फैक्टर आॅथेंटिकेशन होगा, जिसमें ओटीपी वेरिफिकेशन शामिल होगा। 
  • तेज प्रोसेसिंग और तुरंत फंड ट्रांसफर : इस नये सिस्टम के तहत, क्लेम का तुरंत निपटान होगा, जिससे सदस्यों को फंड ट्रांसफर में देरी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,557