Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

झारखंड : अब राजधानी में बेजगह पार्किंग पड़ेगा महंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अब राजधानी में बेजगह पार्किंग पड़ेगा महंगा
विज्ञापन

राजधानी रांची में यातायात नियम हुए और भी सख्त

सड़क और घरों के बाहर गलत तरीके से पार्किंग की तो पड़ेगा महंगा

टीम एबीएन, रांची। रांची की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अब रात में भी ट्रैफिक पुलिस अभियान चलायेगी। सड़क पर या घरों के बाहर गलक तरीके से गाड़ी खड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। रांची रेंज के आईजी अखिलेश झा ने मंगलवार को ट्रैफिक एसपी कार्यालय में बैठक की। 

इसमें शहर की सड़कों को जाम मुक्त और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कई अहम फैसले लिये गये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की जाये। अब शहर के मुख्य और व्यस्त सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों पर कड़ी कर्रवाई होगी। साथ ही फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता खाली रखना जरूरी होगा। 

अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उसे तुंरत हटा दिया जायेगा। आईजी ने कहा कि शहर में कई जगहों पर डिवाइडर टूटे हुए हैं। इससे लोग शॉर्टकट के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं और जाम की स्थिति बनती है। अब ऐसे सभी टूटे डिवाइडरों की मरम्मत करायी जायेगी। 

साथ शहर के प्रमुख चैक-चौराहों से 50 मीटर की दूरी तक कोई वाहन खड़ा नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए साइनेज बोर्ड लगाए जायेंगे, ताकि लोग नियमों का पालन करें। इस बैठक में ट्रैफिक एसपी, डीएसपी और शहर के सभी 8 यातायात थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,548