Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

रांची : सदर सीओ 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : सदर सीओ 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
  • रांची के सदर सीओ घूस लेते गिरफ्तार, घर से लाखों बरामद

टीम एबीएन, रांची। नये साल के दूसरे दिन एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सदर सीओ मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मुंशी राम को उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गयी जिसमें करीब सात लाख रुपये बरामद किये गये। मामले की पुष्टि एंटी करप्शन ब्यूरो ने की है।

11 लाख नकद बरामद, 40 हजार लेते पकड़े गये

रांची के सदर सीओ मुंशी राम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुंशी राम रांची में रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी जमीन नापी के लिए 40 हजार की रिश्वत मांग रहे थे।

पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। जिसके बाद एसीबी की टीम हरकत में आयी। मामले की जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को रांची के कोर्ट स्थित मुंशी राम के कार्यालय में छापेमारी की और उन्हें 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की जहां से करीब 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी। पूरे मामले पर झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि रांची सदर सीओ के पास से 11 लाख 40 हजार रुपए बरामद किये गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,245