झारखंड, बिहार, बंगाल में 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड, 30 लाख रुपये जब्त
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध खनन मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें झारखंड के 3 जिले शामिल हैं। केंद्रीय एजेंसी ने जिन लोगों के यहां रेड मारी है, वे सभी पंकज मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं।
सीबीआई ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगहों से 30 लाख रुपए जब्त की है। टीम झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, राजमहल, कोलकाता और पटना में छापेमारी की। साहिबगंज में सीबीआई ने 7 ठिकानों पर छापेमारी की। जिनके यहां छापेमारी हुई, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है :
- राजमहल उधवा के बड़े कारोबारी महताब आलम
- मिजार्चौकी के रंजन वर्मा, संजय जायसवाल
- बरहरवा के सुब्रतो पाल
- पत्थर व्यवसायी टिंकल भगत
- अवध किशोर सिंह उर्फ पतरु सिंह
- बरहरवा के भगवान भगत
- कृष्णा शाह