Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

आधार : 14 को बंद हो जायेगी फ्री सर्विस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आधार : 14 को बंद हो जायेगी फ्री सर्विस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अगर आपने अभी तक अपना आधार नहीं अपडेट किया है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। 14 सितंबर को आधार को फ्री में अपडेट करने की सर्विस बंद होने वाली है। वास्तव में दस साल से अधिक समय पहले जारी किए गए और उसके बाद अपडेट नहीं किए गए आधार कार्डों को रीवैलिडेशन के लिए पहचान प्रमाण और अड्रेस प्रूफ डॉक्युमेंट्स की जरुरत होगी। इसकी लास्ट डेट 14 सितंबर तय की गई है। डेडलाइन खत्म होने के बाद यूआईडीएआई की ओर से किसी भी अपडेट पर 50 रुपए का चार्ज लिया जायेगा। 

आधार आथेंटिफिकेशन में वेरिफिकेशन के लिए यूआईडीएआई के केंद्रीय पहचान डेटा रिपॉजिटरी यानी सीआईडीआर में डेमोग्राफिक्स या बायोमेट्रिक जानकारी के साथ आधार नंबर सब्मिट करना जरूरी है। इसके बाद यूआईडीएआई अपने पास मौजूद जानकारी के आधार पर डिटेल की एक्युरेसी पर अपनी मुहर लगाता है। 

कैसे करें फ्री सर्विस का यूज

  1. myaadhaar.uidai.gov.in  पर जाएं और अपने आधार नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का यूज करके लॉग इन करें। 
  2. अपनी प्रोफाइल में दिखाई देने वाली आइडेंटिटी और अड्रेस की डिटेल का रिव्यू करें। 
  3. यदि जानकारी ठीक है , तो मैं सत्यापित करता हूं कि दी गयी जानकारी सही है। आप्शन पर क्लिक करें। 
  4. ड्रॉप-डाउन मेनू से आइडेंटिटी और अड्रेस के वेरिफिकेशन के लिए उन डॉक्युमेंट्स का चयन करें जिन्हें आप सब्मिट करना चाहते हैं। 
  5. चुने गये डॉक्युमेंट्स अपलोड करें। खास बात तो ये है कि डॉक्युमेंट्स अपलोड चेक करने से पहले चेक कर लें कि प्रत्येक फाइल 2 एमबी से कम साइज की और जेपीईजी, पीएनजी या पीडीएफ फॉर्मेट में हो। 
  6. जानकारी की समीक्षा करें और अपने आधार डिटेल को अपडेट करने के लिए सब्मिट करें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,961