Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

कोलकाता कांड : अब सीबीआई करेगी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोलकाता कांड : अब सीबीआई करेगी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट
विज्ञापन

सामने आया पूर्व प्रिंसिपल से पूछे गये प्रश्न 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलकाता में हाल ही में हुए रेप और मर्डर केस के संदर्भ में सीबीआई को मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति मिल गयी है। इससे पहले सीबीआई ने आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया था। अब पॉलीग्राफी टेस्ट के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जायेगी कि आरोपी ने कितनी सच्चाई बताई है और कितनी बातें झूठी हैं। इसके अलावा, सीबीआई अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का भी पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की योजना बना रही है। 

सूत्रों के अनुसार, संदीप घोष के बयान में कई इनकनसिस्टेंसिज पायी गयी हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व प्रिंसिपल ने मामले को छिपाने की कोशिश की थी। सीबीआई को अस्पताल की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है, यही कारण है कि पूर्व प्रिंसिपल को लगातार चौथे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रविवार की रात को भी देर तक उनसे पूछताछ की गयी, जो कि 1 बजे तक चली। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पिछले चार दिनों में कौन-कौन से सवाल पूछे... 

इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य यह है कि सीबीआई को मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिले और दोषियों को उचित सजा दिलाई जा सके। सीबीआई की जांच के दौरान लगातार नये खुलासे हो रहे हैं, जो इस जटिल मामले की सच्चाई को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

  1. जब आप हॉस्पिटल आये थे, तब लड़की की बॉडी कहां पर थी?  
  2. लड़की की बॉडी को आपने कब देखा? आप इतने सालों से मेडिकल प्रोफेशन में हैं। बॉडी को देखने के बाद आपको क्या लगा?  
  3. कितने ऐसे डॉक्टर थे जो इस डेथ को सुसाइड बता रहे थे?  
  4. आरोपी संजय रॉय आपसे पहली बार कब मिला था?  
  5. परिवार को गलत जानकारियां किसके कहने पर दी गयी? अगर आपकी जानकारी में नहीं था तो आपने परिवार को सच क्यों नहीं बताया?  
  6. आपको किसने बताया था कि ये सुसाइड का केस है?  
  7. परिवार वाले अस्पताल कब आये थे? उनको कौन हैंडल कर रहा था? क्या आपकी बात फैमिली से हुई थी?   
  8. घटना की जानकारी देने वाले ने आपको क्या बताया था? और उसके बाद आपने क्या-क्या किया? सोचकर थोड़ा विस्तार से बताइये? 
  9. 8-9 की रात को हुई इस घटना के बारे में आपको कब पता चला और कैसे?  
  10. आपके अस्पताल के किसी भी डॉक्टर या आपने पुलिस को इंकुएस्ट प्रोसिडिंग करने से क्यों नहीं रोका था?  
  11. ये सुसाइड नहीं बल्कि रेप एंड मर्डर है इसकी जानकारी आपको सबसे पहले किसने दी थी।  
  12. जब आपको पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की फाइंडिंग के बारे में पता चला गया था, उसके बाद आपने क्या क्या किया? किस-किस को इसकी जानकारी दी और उनको क्या बताया? 
  13. एक सीनियर डॉक्टर होने के नाते आपको पता है कि किसी भी क्राइम सीन को प्रिजर्व किया जाता है आपने ऐसा क्यों नहीं किया? क्या ऐसा करने के लिए आपके पास किसी तरह की इंस्ट्रक्शन आयी थी?  
  14. क्या आपने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बारे में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से कोई बात की थी? 
  15. अगर की थी तो आपने क्या बात की और उन्होंने डेथ के बारे में अपनी क्या फाइंडिंग बतायी? उन डॉक्टरों के नाम क्या थे जिनसे आपकी बात हुई थी? 
  16. आपने अचानक से इस्तीफा क्यों दे दिया था?  
  17. कितने ऐसे डॉक्टर थे जो इस डेथ को सुसाइड बता रहे थे?  
  18. ये सुसाइड नहीं बल्कि रेप एंड मर्डर है इसकी जानकारी आपको सबसे पहले किसने दी थी।  
  19. आपको कब इस मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया था, इससे पहले आप की पोस्टिंग कहां-कहां पर रही है?  
  20. लड़की की बॉडी को आपने कब देखा? आप इतने सालों से मेडिकल प्रोफेशन में हैं। बॉडी को देखने के बाद आपको क्या लगा? 
विज्ञापन