Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

देवेंद्रनाथ महतो के मामले में अदालत ने लालपुर थाना से मांगी केस डायरी

देवेंद्रनाथ महतो के मामले में अदालत ने लालपुर थाना से मांगी केस डायरी
विज्ञापन

सहायक पुलिस मामला पर दर्ज एफआईआर देवेन्द्र नाथ महतो मामले पर आज हुई बहस

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 6/08/2024 को रांची लोकसभा प्रत्याशी जेबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता जेएसएसयू प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो को जुडिशियल कमिशनर रांची के न्यायालय से  लालपुर  थाना वाद संख्या 185/2024 एंटी शेफ्टी बेल संख्या 2097/2024 पर एडिशनल जुडिशियल कमिशनर मिथलेश सिंह के न्यायालय में हुआ बहस, अदालत ने लालपुर थाना से केश दैनिकी मांगा है। जिसमें कोर्ट में देवेंद्र नाथ महतो भी उपस्थित हुए। उक्त जानकारी अधिवक्ता षष्टी रंजन महतो ने दी। 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उक्त एफआईआर सूचक कार्यपालक दंडाधिकारी रांची सदर के संजय कुमार  ने 19 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान लालपुर थाना में लिखित आवेदन के आधार पर  एफआईआर दर्ज किया था, जिसमें 15 बीएनएस की धारा लगाया गया है। जिसमें 4 नॉन वेलेबल धारा भी लगाया गया है। 

जिसमें आपराधिक षड्यंत्र के तहत विधि विरुद्ध कार्य करते हुए सरकारी कार्य में बाधा एवं जान से मारने का प्रयत्न के आरोप के तहत मुख्य रूप से बीएनएस की धारा 61(2),  189(2) 189(3) 189 (4) 223,  121(1), 121(2) 125(ए) 125(बी) 132, 133, 134, 109, 324(4), 324 (5)  सहित चार नॉन बेलेबल बीएनएस का धारा लगाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,422