Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

पांच दिन और ईडी के शिकंजे में मंत्री आलमगीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पांच दिन और ईडी के शिकंजे में मंत्री आलमगीर
विज्ञापन

मंत्री आलमगीर आलम की बढ़ी मुश्किलें, पीएमएलए कोर्ट ने बढ़ायी 5 दिनों की रिमांड अवधि 

टीम एबीएन, रांची। आज ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि 5 दिन के लिए बढ़ा दी गयी है। बता दें कि 6 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद मंत्री आलमगीर आलम को पेश किया गया था।

ईडी की ओर से 8 दिनों की रिमांड के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया था, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड अवधि बढ़ाई है। अब टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से 5 दिनों तक ईडी पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को 7 मई को गिरफ्तार किया था। 

छापेमारी के दौरान जहांगीर के फ्लैट से ग्रामीण विकास विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लेटर हेड और बड़ी मात्रा में कैश मिले थे। जहांगीर ने माना था कि वह संजीव के निर्देश पर ही फ्लैट में दस्तावेज और कैश रखता था। संजीव लाल उस फ्लैट का इस्तेमाल कैश और दस्तावेज रखने के लिए करता था। आलमगीर आलम के हिस्से में हो कमीशन की राशि आती थी, संजीव उसे रखने का इस्तेमाल करता था। 

मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से करोड़ रुपए बरामद होने के बाद आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लगभग 10 घंटे पूछताछ चली, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ईडी ने आलमगीर आलम को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद देर शाम ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दूसरे दिन लगभग 6 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किये गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,274