Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

कमाल की ईडी : मंत्री के पीएस के ड्राइवर से मिले दो लाख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कमाल की ईडी : मंत्री के पीएस के ड्राइवर से मिले दो लाख
विज्ञापन

ईडी को प्रोजेक्ट भवन में मंत्री के पीएस संजीव लाल के ड्रॉवर से मिले दो लाख रुपये 

टीम एबीएन, रांची। ईडी की टीम बुधवार को प्रोजेक्ट भवन पहुंची। टीम के साथ झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस (आप्त सचिव) संजीव लाल भी हैं। उनके कमरे को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। इस दौरान 500 नोटों के कई बंडल मिले हैं। 

बताया जा रहा है कि करीब दो लाख रुपये ईडी ने बरामद किये हैं। बता दें कि करोड़ों की कैश बरामदगी मामले में ईडी की टीम ने संजीव लाल व सहायक जहांगीर आलम को छह मई को ही देर रात गिरफ्तार कर लिया था। छापेमारी में ईडी को 35 करोड़ रुपये कैश मिले थे। फिलहाल, संजीव व जहांगीर 13 मई तक ईडी की रिमांड पर हैं। 

बताया जाता है कि मंत्री के पीएस संजीव लाल के निर्देश पर ही कमीशन की रकम जहांगीर आलम के घर रखी जाती थी। छह मई को ईडी की रेड में कुल 35 करोड़ कैश बरामद हुए थे। 

जहांगीर के घर से 32.20 करोड़ रुपये, संजीव लाल के पार्टनर मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ एवं संजीव लाल के पास से 10.50 लाख रुपये बरामद किये गये थे। छापेमारी के क्रम में संजीव लाल के पास दो गाड़ियां मिलीं। इनका रजिस्ट्रेशन जहांगीर के नाम पर कराया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,067