Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर को आजीवन सश्रम कारावास, 20,000 जुर्माना भी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर को आजीवन सश्रम कारावास, 20,000 जुर्माना भी
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। षडयंत्र रच हत्या करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी पति बंटी साव, पिता शुकर साव, कटाडीह, जयनगर, वर्तमान पता- तीन नंबर कॉलोनी आम बागान, रेलवे फाटक, आसनसोल वेस्ट बंगाल, जिला- वर्धमान एवं ससुर शुकर साव पिता -  स्वर्गीय चोकन साव  को 302, एवं 201 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही 20,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला वर्ष 2022 का है। इसे लेकर   चंदवारा थाना कांड संख्या 59/ 2022 एवं ST- 126/2023 दर्ज किया गया था। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने किया। इस दौरान सभी गवाहों का परीक्षण कराया गया। लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए, न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक  सजा देने का आग्रह किया। 

वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता  प्रकाश मोदी ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया। इसे लेकर  मृतक के पिता  महादेव साव ने चंदवारा थाना में  मामला दर्ज कराया था। 

थाना को दिये आवेदन में कहा था कि उसकी पुत्री  की शादी 2009 को बंटी साव पिता शुक्र साव के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। कुछ दिनों तक वह ससुराल में ठीक से रही। उसके बाद उसे ससुरालवालों द्वारा दहेज  के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पंचायती भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच उसे एक पुत्री व दो पुत्र हुआ।

जब हम लोग छठ करने का प्रोग्राम बनाये तो उनकी छोटी पुत्री ने बताया कि आप छठ कैसे करोगे। गांव की एक महिला ने बताया कि आपकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है। यह जानकारी मिलने के बाद वे लोग तुरंत अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे और पूछताछ की तो उसके दामाद ने बताया कि आपकी पुत्री की हत्या कर जवाहर घाटी में फेंक दिये हैं। आपको जो करना है कर लीजिये। 

तब हम लोग चंदवारा थाना पहुंचे। वहां पर मेरी पुत्री की फोटो दिखायी गयी। इसे हम लोगों ने पहचाना। 14/01/2023 को मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की गुजारिश की थी। ढाई माह पूर्व पानी में तैरता हुआ मिला मऊथा लाश कोडरमा- चंदवारा थाना के चौकीदार महेंद्र यादव को 1/8/2022 को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर घाटी में एक अज्ञात लड़की का लाश है। 

जिसकी सूचना पर उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना देते हुए घटनास्थल गये। वहां पहुंचा तो देखा कि जवाहर घाटी में बन रहे नये पुल के नीचे एक अज्ञात लड़की का लाश पड़ा हुआ है। जिसका दोनों हाथ दुपट्टा से बंधा हुआ है और मुंह में कपड़ा डाला हुआ। चोट का निशान भी है। जिससे प्रतीत होता है कि लड़की के साथ मारपीट कर हत्या कर, लाश छुपाने के उद्देश्य घाटी में फेंक दिया गया है। इसे लेकर उसके द्वारा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,211