Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

इस वर्ष सामान्य रहेगा मानसून, झारखंड-बिहार में बारिश कम

इस वर्ष सामान्य रहेगा मानसून, झारखंड-बिहार में बारिश कम
विज्ञापन
  • इस साल भारत में सामान्य रहेगा मॉनसून: इन राज्यों में हो सकती है बारिश की कमी
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अगले सात दिनों के लिए तटीय राज्य में हीटवेव जैसी स्थिति की भविष्यवाणी की है

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भीषण गर्मी की शुरुआत के बीच मानसून को लेकर एक अपडेट सामने आया है। स्काईमेट वेदर ने इस साल भारत में जून से सितंबर तक सामान्य मानसून रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पर्याप्त वर्षा होने की भविष्यवाणी की गयी है, वहीं झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में जुलाई और अगस्त में बारिश की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

स्काईमेट वेदर ने भारत के दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। स्काईमेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल मानसून आने पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के वर्षा आधारित क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा हो सकती है।

हालांकि, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त वर्षा नहीं होने का भी आशंका है। स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है कि इन पूर्वी राज्यों को जुलाई और अगस्त जैसे चरम मानसून महीनों के दौरान भी वर्षा की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में सीजन की शुरुआती छमाही के दौरान औसत से कम बारिश होने का अनुमान है।

भारत में 2024 के मानसून की भविष्यवाणी करने वाली एक विज्ञप्ति में स्काईमेट का कहना है कि मानसून का अनुमान लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 868.6 मिमी का 102 प्रतिशत है।

हीटवेव की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अगले सात दिनों के लिए तटीय राज्य में हीटवेव जैसी स्थिति की भविष्यवाणी के बाद गोवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निवारक उपायों पर एक सलाह जारी की है।
जिन क्षेत्रों में अधिक गर्मी देखने की आशंका है उनमें ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.