टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम संघ, रांची के तत्वावधान में आगामी 20 मार्च दिन बुधवार को अपर बाजार स्थित स्थानीय श्री राधा वल्लव मंदिर में फाल्गुन उत्सव मनाया जायेगा। एकादशी के मौके पर श्याम भक्त निशान पूजन कर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। संस्था के सदस्यों ने गणेश जी के मंत्रोंचार के साथ फाल्गुन पोस्टर का विमोचन किया।
अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि 20 मार्च फाल्गुन सुदी एकादशी के अवसर पर प्रातः 7 बजे स्थानीय श्री राधा वल्लव मंदिर से 501 पावन निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। निशान शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न मार्ग होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। वहां भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। एकादशी के दिन निशान अर्पित करने का अलग महत्व है।
संचेती ने बताया कि श्याम प्रेमी निशान कार्ड के लिए 83405 03661, 98351 62257, 99550 90888, 99340 72400 पर सम्पर्क कर सकते है। रात्रि 7 बजे से श्री राधा वल्लभ मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी, महाप्रसाद एवं फूलों की होली का आयोजन किया जायेगा। रोहतक हरियाणा की भजन गायिका रितिका चावला द्वारा भजनों की गंगा प्रवाहित की जायेगी।
दरबार को भव्य रूप से सजाने का कार्य माली द्वारा किया जायेगा। रंग भरी एकादशी के अवसर पर सभी भक्त बाबा श्याम के साथ गुलाल, अबीर एवं फूलों की होली खेलेंगे। रात में बाबा श्याम को महाप्रसाद खीर, चूरमा का भोग लगाया जायेगा। महाआरती, प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संस्था के संरक्षक विष्णु लोहिया ने सभी श्याम प्रेमियों को फाल्गुन उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक आकाश शर्मा, उप संयोजक सुमित अग्रवाल एवं ललित शर्मा के अलावा अनिल लोहिया, संजय सुरेका, आशीष अग्रवाल, सौरभ कटारुका, मनोज काबरा, हरेंद्र अग्रवाल, विकास मोदी, अभिषेक चौधरी, रवि अग्रवाल सभी अपना योगदान दे रहे हैं। उक्त जानकारी प्रचार मंत्री दिवाकर राजगड़िया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.