Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पिठोरिया में उग्रवादियों के उत्पात, कई वाहन फूंके

पिठोरिया में उग्रवादियों के उत्पात, कई वाहन फूंके
विज्ञापन

रांची के सांगा में उग्रवादियों ने मचाया उत्पात

कई वाहनों को किया आग के हवाले

टीम एबीएन, पिठोरिया, रांची। राजधानी के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान प्लांट पर उग्रवादियों ने हमला किया। शुक्रवार देर रात हुए इस हमले में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की।

वारिश अंसारी के प्लांट पर हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब एक बजे पिठोरिया थाना क्षेत्र के सांगा स्थित वारिश अंसारी के पत्थर खदान पर एक दर्जन की संख्या में उग्रवादी पहुंचे। 

उग्रवादियों ने आते ही सभी मजदूरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और फिर गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया। प्लांट में मौजूद डीजी, कांटाघर, लोडर और हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया।

उग्रवादी करीब आधे घंटे तक क्रशर प्लांट में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उग्रवादियों द्वारा मजदूरों की पिटाई भी की गयी। उग्रवादियों ने मजदूरों को धमकी देते हुए यह भी कहा है कि जब तक संगठन से बातचीत नहीं होगी, तब तक इस इलाके में कोई काम नहीं कर पायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,573